1 जुल॰ 2015

चुटकुला: स्वर्ग के देव और लालू



एक बार एक देव ने पृथ्वीलोक के तीन नेताओं को सही उत्तर बताने पर स्वर्ग का न्योता भेजा। इसमें तीन नेता चुने गए-

1. सोनिया गाँधी
2. नरेंद्र मोदी
3. लालू प्रसाद यादव


देव का पहला सवाल - 

सोनिया से: चूहा की स्पेलिंग बताओ।
सोनिया: RAT
मोदी से: बिल्ली
की स्पेलिंग।
मोदी: CAT

लालू से: चकोस्लोवाकिया की स्पेलिंग।
लालू: धत बुड़बक! इ सबसे चूहा-बिल्ली, आ हमरा से चकोस्लोवाकिया। ई सब नए होगा फेर से
पुछिये।


देव बोले, ठीक है अगला सवाल -


सोनिया से: यह एक लडका है , की अंग्रेजी बताओ।
सोनिया: This is a boy
मोदी से: वह एक लडकी है ,
की अंग्रेजी बनाओ।
मोदी: That is a girl
लालू से: हरा पेड़ चर्रर्रर्र से गिर गया, की अंग्रेजी बनाओ।
लालू: ई का उ सबसे लड़का -लड़की, आ हमरा से चर्रर्र पर्रर्र। फेर से फेर से नै-नै फेर से, फेर से होगा।
देव बोले, लालू जी आप तो बच्चों की तरह जिद कर रहे हैं। आखिरी मौका दे रहा हू बस।


सोनिया से: जलियावाला बाग हत्याकांड कब हुआ था?
सोनिया: 1919 में।
देव: ठीक है स्वर्ग मे जाओ।
मोदी से: उस हत्याकांड मे कितने लोग मरे थे?
मोदी: यही कोई दस हजार लोग।
देव: ठीक है स्वर्ग मे जाओ।
लालू से: उन दस हजार के नाम बताओ।
लालू बेहोश

0 टिप्पणियाँ:

एक टिप्पणी भेजें