डायटिंग लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं
डायटिंग लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं

25 जून 2015

बिना एक्सरसाइज़ करें सिर्फ एक माह में मोटापा कम



जी हाँ आप सिर्फ एक महीने में ही अपना मोटापा कम कर सकते हैं। ना तो इसके लिए आपको किसी जिम में पसीना बहाना है और ना ही किसी प्रकार की कोई कसरत करनी है। लेकिन आपको पूरे एक महीने तक अपने आहार पर संयम रखना है। क्यूंकि सिर्फ एक महीने में वज़न कम करना कोई आसान बात नहीं है। लेकिन यदि आप दृढ़निश्चयी हैं तो आप इसमें ज़रूर सफल होंगे। यदि आप तैयार हैं तो नीचे दिए गए नियमों का पालन करें -

1) रात को सोते समय 1 गिलास पानी में एक चम्मच त्रिफला चूर्ण गला कर रख दें। सुबह उठकर इस पानी को इतना उबालें कि वह आधा रह जाए। फिर इसमें 1 चम्मच शहद मिलाकर पी लें।

2) रोज़ कम से कम 10 गिलास पानी पिएं। फ्रिज में रखा पानी बिलकुल भी ना पिएं। दिन भर में 4 से 5 गिलास गुनगुना (Lukewarm) पानी भी पियें।

3) अब बात करते हैं आहार की और यही सबसे बड़ी चुनौती भी है क्यूंकि अगले एक महीने तक आपको ऐसी कोई भी चीज़ नहीं खाना है जिसका रंग सफ़ेद हो। जिसमें आटा, नमक, शक्कर और दूध या दूध से बनी सभी चीज़ें शामिल हैं।

4) आप सभी तरह की दालें खा सकते हैं। विशेषकर मूंग की दाल आपका वज़न कम करने में काफी मदद करेगी। दाल को उबालकर उसे आप सिर्फ आधे चम्मच मूंगफली या तिल के तेल से फ़्राय कर लें। सोयाबीन का तेल इस अवधि में बिलकुल इस्तेमाल ना करें। दाल में आप चाहें तो थोड़ा सा काला नमक और मसाले भी डाल सकते हैं।

5) आप सभी तरह के फल और सब्ज़ियाँ (कच्ची या उबालकर) खा सकते हैं। लेकिन फलों में केले का प्रयोग ना करें। सबसे अच्छा फल जो इस समय आपका सबसे अच्छा साथ निभा सकता है अनानास क्यूंकि यह कई पाचक एन्ज़ाएम्स से युक्त होता है और यह काफी स्वादिष्ट और संतुष्टि देता है। भूलकर भी आलू का सेवन ना करें। ज्यूस की जगह सीधे फल ही खाएं क्यूंकि इससे आपके शरीर में भरपूर फायबर उपस्थित रहेगा।

यदि आप इन पांच नियमों का कड़ाई से पालन कर लें तो सिर्फ एक महीने में ही बिना किसी एक्सरसाइज़ के आप अपना वज़न कम कर सकते हैं। मगर ध्यान रहे इसके लिए आपको पूरी तरह से स्वस्थ होना ज़रूरी है। बढ़ती उम्र के बच्चे, गर्भवती महिलाएं, ह्रदय रोगी एवं ऐसे मरीज़ जिनका शुगर लेवल कम रहता हो वो ऐसा न करें। आपके विचार और अनुभव हमें नीचे कमेंट करके अवश्य बताएं।

24 जून 2015

जीएम डाइट: तीसरे दिन का डाइट प्लान


तीसरे दिन आप फल और सब्ज़ियाँ दोनों खाने के लिए स्वतंत्र हैं पर आज भी आप फलों में केला नहीं खा सकते। साथ ही आज भी आपको 2 से 3 लीटर पानी पीना है।

सुबह का नाश्ता:

सुबह नाश्ते में आप एक सेब और 1 से 2 गिलास पानी या फिर 1 कप कटा हुआ खरबूज और 2 गिलास पानी पी सकते हैं।

दोपहर का खाना:

ककड़ी,सलाद पत्ता और और टमाटर काटकर एक बाउल में इसे मिला लें। फिर इस मिश्रण में आधे कप उबला हुआ चुकंदर मिला लें। यही आज आपके दोपहर का खाना है। इसके साथ 2 गिलास पानी भी आपको पीना है (एक गिलास खाने से पहले और एक गिलास खाने के बाद आधे घंटे के अंतर से)।

रात का खाना:

रात के खाने में 1 बाउल ब्रोकली और पपीते के साथ 2 गिलास पानी पियें।

इसके अलावा आवश्यकता पड़ने पर आप दिन भर में 2 से 3 संतरे, 1 आम और थोड़े बहुत पपीते के स्लाइस संतुलित मात्रा में ले सकते हैं।

आगे पढ़ें: चौथे दिन का डाइट प्लान

जीएम डाइट: दूसरे दिन का डाइट प्लान


यदि पहले दिन के डाइट प्लान का पालन आपने सफलतापूर्वक कर लिया है तो आपने पूरे प्लान का सबसे चैलेंजिंग काम कर दिखाया है। आज दूसरे दिन आपको सिर्फ सब्ज़ियाँ ही खानी हैं। लेकिन सब्ज़ियों में भी मटर एवं गाजर जैसी चीज़ों से एकदम परहेज़ करना है। हालांकि आज आप सुबह नाश्ते में एक कप आलू खा सकते हैं। ध्यान रहे कि आज भी आपको कम से कम 10 गिलास पानी ज़रूर पीना है।

सुबह का नाश्ता:

एक कप उबले हुए आलू आज सुबह आप नाश्ते में ले सकते हैं। आज प्लान में थोड़ा सा घी या मक्खन आलू पर लगाने की अनुमति है। ये एक कप आलू आपको दिन भर के लिए ज़रूरी ऊर्जा देने के लिए पर्याप्त है। 2 गिलास पानी पिएं।

दोपहर का खाना:

एक ककड़ी, एक टमाटर और आधा चुकंदर। साथ में 2 गिलास पानी।

रात का खाना:

रात के खाने में आप आज उबली हुई पत्तगोभी या फूलगोभी खा सकते हैं। नमक का प्रयोग भी रात के खाने में किया जा सकता है।

इन तीन समयों के अलावा आप थोड़ी-थोड़ी मात्रा में टमाटर एवं पत्तागोभी दिन में 2-3 बार खा सकते हैं। समय-समय पर पानी का सेवन करना ना भूलें।

जीएम डाइट: पहले दिन का डाइट प्लान


जीएम डाइट के पहले दिन सिर्फ फल खाएं और ढेर सारा पानी पिएं। ऐसा करने से आपके शरीर का निर्विषीकरण (detoxification) हो जाता है। पर पहले दिन ऐसे किसी फल का सेवन ना करें जिसमें बहुत अधिक मात्रा में स्टार्च या कार्बोहाइड्रेट हो। पहले दिन फलों में केला एकदम वर्जित है। केला छोड़ कर आप कोई भी फल खा सकते हैं।

सुबह का नाश्ता:

सुबह के नाश्ते में आप पेट भरकर सेब, संतरे और पपीते जैसे फलों का सेवन कर सकते हैं। 1-2 गिलास पानी भी अवश्य पिएं।

दोपहर का खाना:

दोपहर के खाने में खरबूज और पपीता खाया जा सकता है। इसके साथ भी 1-2 गिलास पानी पिएं।

रात का खाना:

रात के खाने में 1 बाउल खरबूज खाना बेहतर है। 1-2 गिलास पानी पीना ना भूलें।

इसके अलावा जब भी भूख सताए तो संतरे एवं नारियल-पानी का सेवन किया जा सकता है। बस इतना ध्यान रखें कि फलों के अलावा कुछ भी नहीं खाया जा सकता। दिन भर में लगभग 2.5 से 3 लीटर पानी पीना भी खाने जितना ही महत्वपूर्ण है।

जीएम डाइट से 7 दिनों में करें अपना वज़न कम



 कैसा हो यदि महज़ 7 दिनों में आप अपना वज़न घटा सकें? जी हाँ ये मुमकिन है। बस ज़रूरत है थोड़े संयम और जानकारी की। ऐसी मान्यता है कि जीएम डाइट प्लान जनरल मोटर्स ने अपने कर्मचारियों के लिए विकसित किया था। आज भी यह डाइट प्लान कम समय में वज़न घटने में काफी कारगर और लोकप्रिय है। कुछ लोग तो 7 दिन में इससे 10 किलो तक वज़न घटाने तक का दावा करते हैं। इस डाइट प्लान में 7 दिनों तक फायबर से भरपूर भोजन लिया जाता है। तेल, प्रोटीन और कार्बोहाइड्रेट की बहुत कम मात्रा ली जाती है। साथ ही यह शरीर में जमे अतिरिक्त पानी के कारण बढ़े हुए वज़न को भी घटाता है।

7 दिनों का डाइट प्लान इस प्रकार है -

1) पहले दिन का डाइट प्लान
2) दूसरे दिन का डाइट प्लान
3) तीसरे दिन का डाइट प्लान
4) चौथे दिन का डाइट प्लान
5) पांचवें दिन का डाइट प्लान
6) छठे दिन का डाइट प्लान
7) सातवें दिन का डाइट प्लान

मगर ध्यान रखें इसमें कमज़ोरी, मसलपेन, भूख लगने और थकावट की संभावना भी रहती है। बेहतर होगा इस डाइट प्लान को आज़माने से पहले आप किसी डायटीशियन या डॉक्टर से सलाह अवश्य लें। यदि आप कोई ऐसा जॉब करते हैं जिसमें शारीरिक परिश्रम और थकान बहुत अधिक होती हो तो इस डाइट पर काफ़ी सोच-विचार कर ही चलें।

अपने विचार और अनुभव नीचे कमेंट करके अवश्य शेयर करें।

23 जून 2015

114 साल के बर्नान्डो की लम्बी आयु के 5 राज़


17 अगस्त 1901 को जन्में 114 के बर्नान्डो लापालो आज भी एकदम स्वस्थ और चुस्त दिखाई पड़ते हैं। इस उम्र में भी अपने सारे काम वे खुद ही करते हैं। उन्होंने ज़्यादातर शाकाहारी और प्राकृतिक आहार वाली जीवनशैली ही अपनाई है। फिर भी उनके मुताबिक इस लम्बी उम्र का राज़ बताते हुए वे कहते हैं कि इसका श्रेय वे 5 चीज़ों को देना चाहते हैं - 

1) शहद (Honey)

शहद में गुणकारी एंटीऑक्सीडेन्ट्स पाए जाते हैं जो कि कैंसर जैसे कई रोगों से बचाव करने में बहुत सक्षम हैं। साथ ही इस्तेमाल करने से आपकी त्वचा की सेहत भी बनी रहती है।

2) दालचीनी (Cinnamon)

दालचीनी ब्लडशुगर और कॉलेस्ट्रोल को काम करती है।

3) लहसुन (Garlic)

लहसुन हाई ब्लडप्रेशर को काम करता है। साथ ही यह दिल की बीमारियों और कैंसर से बचाव में भी कारगर है। इसे कच्चा खाना ज़्यादा प्रभावी है।

4) जैतून का तेल (Olive Oil)

जैतून का तेल सिर्फ तब तक ही गुणकारी है जब तक उसे उबाला या गर्म ना किया जाए। यह भी दिल की बीमारियों से बचाता है।

5) चॉकलेट (Chocolate)

डार्क चॉकलेट में 70% तक कोको होता है। यदि इसका प्रयोग संयमित रूप से किया जाए तो यह आपकी सेहत के लिए बहुत ही फायदेमंद है। चॉकलेट ना सिर्फ दिल की बीमारियों से लड़ने में सक्षम है पर यह स्ट्रैस एवं तनाव को काम करने में भी बहुत कारगार है।

नीचे दिए वीडियो में बर्नान्डो लापालो अपने जीवन के अनुभव साझा कर रहे है।