चुटकुले लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं
चुटकुले लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं

1 जुल॰ 2015

चुटकुला: स्वर्ग के देव और लालू



एक बार एक देव ने पृथ्वीलोक के तीन नेताओं को सही उत्तर बताने पर स्वर्ग का न्योता भेजा। इसमें तीन नेता चुने गए-

1. सोनिया गाँधी
2. नरेंद्र मोदी
3. लालू प्रसाद यादव


देव का पहला सवाल - 

सोनिया से: चूहा की स्पेलिंग बताओ।
सोनिया: RAT
मोदी से: बिल्ली
की स्पेलिंग।
मोदी: CAT

लालू से: चकोस्लोवाकिया की स्पेलिंग।
लालू: धत बुड़बक! इ सबसे चूहा-बिल्ली, आ हमरा से चकोस्लोवाकिया। ई सब नए होगा फेर से
पुछिये।


देव बोले, ठीक है अगला सवाल -


सोनिया से: यह एक लडका है , की अंग्रेजी बताओ।
सोनिया: This is a boy
मोदी से: वह एक लडकी है ,
की अंग्रेजी बनाओ।
मोदी: That is a girl
लालू से: हरा पेड़ चर्रर्रर्र से गिर गया, की अंग्रेजी बनाओ।
लालू: ई का उ सबसे लड़का -लड़की, आ हमरा से चर्रर्र पर्रर्र। फेर से फेर से नै-नै फेर से, फेर से होगा।
देव बोले, लालू जी आप तो बच्चों की तरह जिद कर रहे हैं। आखिरी मौका दे रहा हू बस।


सोनिया से: जलियावाला बाग हत्याकांड कब हुआ था?
सोनिया: 1919 में।
देव: ठीक है स्वर्ग मे जाओ।
मोदी से: उस हत्याकांड मे कितने लोग मरे थे?
मोदी: यही कोई दस हजार लोग।
देव: ठीक है स्वर्ग मे जाओ।
लालू से: उन दस हजार के नाम बताओ।
लालू बेहोश

26 जून 2015

पप्पू का इलाज


जॉब नहीं मिली तो एक आदमी ने क्लिनिक खोला और बाहर लिखा:

तीन सौ रुपए में इलाज करवाएं और इलाज नहीं हुआ तो एक हजार रुपए वापस। 

पप्पू ने सोचा कि एक हजार रुपये कमाने का अच्छा मौका है। 

वह क्लिनिक पर गया और बोला : मुझे किसी भी चीज का स्वाद नही आता है। 

डॉक्टर: बॉक्स नंबर 22 से दवा निकालो और 3 बूंद पिलाओ। 

नर्स ने पिला दी। 

मरीज : ये तो पेट्रोल है। 

संता: मुबारक हो आपको टेस्ट महसूस हो गया। 

लाओ तीन सौ रुपये 

पप्पू को गुस्सा आ गया। कुछ दिन बाद फिर वापस गया अपने पुराने पैसे वसूलने। 

मरीज : साहब, मेरी याद्दाश्त कमजोर हो गई है। 

डॉक्टर : बॉक्स नंबर 22 से दवा निकालो और 3 बूंद पिलाओ। 

मरीज : लेकिन, वह दवा तो जुबान की टेस्ट के लिए है। 

डॉक्टर : ये लो तुम्हारी याद्दाश्त भी वापस आ गई। 

लाओ तीन सौ रुपए। 

इस बार पप्पू गुस्से में गया और बोला: मेरी नजर कम हो गई है। 

डॉक्टर : इसकी दवा मेरे पास नहीं है। लो एक हजार रुपये। 

पप्पू : यह तो पांच सौ का नोट है। 

डॉक्टर: आ गई नज़र। दे ये वापस और निकाल तीन सौ रुपये।

25 जून 2015

चुटकुले: पत्नी का मैसेज


एक औरत की दूसरे शहर में नौकरी लग गयी। वहाँ पहुँच कर उसने सोचा कि पति को मैसेज कर दूँ। गलती से वो मैसेज किसी और के पास चला गया। जिसके पास वो मैसेज गया वो अभी-अभी श्मशान से पत्नि का अंतिम संस्कार करके लौटा था। आदमी मैसेज पढ़ते ही बेहोश हो गया। मैसेज कुछ ऐसा था "मैं यहाँ खैरियत से पहुँच गई हूँ। यहाँ मोबाइल की सुविधा भी है। तुम उदास ना होना। 2-3 दिन में तुम्हें भी अपने पास बुला लूंगी।"